हिन्दी

कैंसर का सफरः एक परिवार की मजबूत नींव होती है महिला

अपने जीवन में कठिनाई के समय में इंसान कई बार खुद के लिए नही, बल्कि दूसरों के लिए जीना शुरू कर देते हैं। जिंदगी के सफर को आराम से काट रही जम्मू की रहने वाली ज़िनिया नहीं जानती थी, कि अपने छोटे से परिवार के बीच उन्हें ऐसी परेशानी देखनी पड़ेगी। पेशे से सर्टिफाइड फिजिओथेरपिस्ट रह चुकी, जिंनिया को साल 2020 में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से जूझना पड़ा। 

पिछले साल अगस्त महीने में उन्हें अपने बाएं स्तन के पास एक गांठ महसूस हुई थी। यह लगभग 5 से 6 सेमी की थी। इस गांठ को जब ज़िनिया ने डाॅक्टर को दिखाया तो उनके कई तरह के टेस्ट और बायोप्सी की गई। जहां से कुछ भी सही तरह से पता नहीं चल पाया।

Onco.com से बात करते हुए ज़िनिया ने बताया कि कई कारणों से उनकी लम्पेक्टोमी नहीं हो पा रही थी। अक्टूबर के महीने में जाकर उनकी लम्पेक्टोमी की गई, जहां से ब्रेस्ट कैंसर होने की बात सामने आई। जो कि इनवेसिव डक्टल कार्सिनोमा ट्रिपल नेगेटिव था। ट्रिपल-नेगेटिव स्तन कैंसर वह कैंसर है जो एस्ट्रोजन रिसेप्टस, प्रोजेस्टेरोन रिसेप्टस और अतिरिक्त HER2 प्रोटीन के लिए नकारात्मक परीक्षण करता है।

स्तन कैंसर का पता चलने के बाद बिना देरी किए हुए, ज़िनिया के परिवार वालों ने उनका उपचार शुरू करा दिया। उनके इलाज में सबसे पहले सर्जरी की गई, उसके बाद कीमोथेरेपी 8 साइकिल दी गई। कोमोथेरेपी के बाद उन्हें कुछ दुष्प्रभावों का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी ज्यादा बुखार आया, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ा। उनका पूरा शरीर दर्द से इतना ज्यादा कमज़ोर हो चुका था कि उनमें आगे और कीमोथेरेपी कराने की हिम्मत नहीं थी। एक वक्त के बाद उन्होंने कीमो तक कराने से इनकार कर दिया था। वह बिस्तर से उठ तक नहीं पाती थी। फिर भी हिम्मत करके उन्होंने कीमो की 8 साइकिल ली। जिसके बाद रेडिएशन थेरेपी शुरू की गई। रेडिएशन के बाद उनके शरीर पर काफी ज्यादा बर्न्स  हो गए। 

ज़िनिया बताती हैं कि इस दौरान उनके पति और उनकी मां ने उनकी देखरेख की। अस्पताल में पूरा वक्त उनके पति और घर पर उनकी मां उनके साथ रहती थीं। हालांकि, इस दौरान उनका तीन साल का बेटा उनकी मोटिवेशन बना। क्योंकि एक वक्त में उन्हें लगा था कि शायद वह अब अपने बच्चे के साथ नहीं रह पाएंगी और अगर इस दौरान उन्हें कुछ हो जाता है तो उनके बेटे का क्या होगा। यही सब सोच कर ज़िनिया ने हिम्मत बटोरी और इस कठिन वक्त को पार किया। जिसके बाद उपचार और दुष्प्रभाव दोनों का पढ़ाव ज़िनिया ने पार कर लिया। आज वह सब सभी के बीच स्वस्थ रूप से हैं। 

 

ज़िनिया का कहना है कि लोगों को जीवन में अच्छा और बुरा दोनों वक्त देखने पड़ते हैं। लेकिन, परेशानियों से हार कर कोई भी आगे नहीं बढ़ पाया है। किसी भी कठिनाई को पार करने में हमें थोड़ी सी हिम्मत और प्रेरणा की ज़रूरत होती है। धीरे-धीरे करके वो वक्त भी पार हो ही जाता है। साथ ही ऐसे वक्त में सकारात्मक रहना बहुत ज्यादा ज़रूरी है। कैंसर को हराने के बाद अब वह अपनी सेहत का बेहतर रूप से ध्यान रखती हैं, साथ ही हेल्दी खाती हैं और एक्सरसाइज़ भी करती हैं। 

ज़िनिया फिलहाल जम्मू में एक क्लिनिक के साथ काउंसलिंग करती हैं। इसके साथ ही वह कैंसर को लेकर और ज्यादा लोगों के बीच जागरूकता लाना चाहती हैं, जिससे लोग इस बीमारी को छुपाएं नहीं। ज़िनिया का अपना ग्लैम बार नाम से एक मेकअप स्टूडियो चलाती हैं।

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago