हिन्दी

वर्ल्ड रोज डे: जानें कैंसर से कैसे जुड़ा है ये दिन?

हर साल 22 सितंबर को कनाडा की मेलिंडा रोज की याद में विश्व रोज दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें 12 साल की उम्र में ब्लड कैंसर के एक दुर्लभ रूप एस्किन ट्यूमर का पता चला था। मेलिंडा को कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें डाॅक्टरों ने उन्हें कुछ ही हफ्तों का वक्त दिया था। वह लगभग छह महीने तक जीवित रहीं और इस वक्त को उन्होंने कैंसर पीड़ितों में प्यार और खुशी बांटने का काम किया। मेलिंडा जब तक जिंदा रहीं उन्होंने जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया अपनाते हुए अपनी बीमारी से लड़ने का हर संभव प्रयास किया। वह अपने आसपास के कैंसर पीड़ित लोगों और उनकी देखभाल करने वालों उनके परिजनों को पत्र, कविताएं और ईमेल के माध्यम से समय-समय पर उन्हें खास होने का एहसास दिलाती रहती थी। लोगों में उमंग भरना ही उनके जीवन का मकसद बन गया था। 

मेलिंडा छह महीने बाद जीवन से जंग हार गई, लेकिन उनका संघर्ष व्यर्थ नहीं गया। हर साल 22 सितंबर को वर्ल्ड रोज डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन कैंसर पीड़ितों के मनोबल बढ़ाने और उनके अंदर आशा की नई किरण और उम्मीद जगाने की एक छोटी-सी कोशिश के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन कैंसर पीड़ितों को गुलाब का फूल देकर उनके मनोबल को बढ़ाया जाता है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।

यह एक ऐसा दिन है जो कैंसर से लड़ने वाले लोगों में आशा और उत्साह फैलाने के लिए समर्पित है। क्योंकि अधिकांश कैंसर उपचार शरीर पर कठोर होते हैं, यह मरीज के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर गहरा प्रभाव छोड़ते हैं, इसलिए रोगियों को खुश रखना बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों का कहना है कैंसर मरीज़ों के लिए हर दिन एक रोज डे होना चाहिए। कैंसर रोगियों के जीवन में खुशियां लाने के लिए 22 सितंबर को विश्व गुलाब दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह लोगों में कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने का भी दिन है क्योंकि जल्दी ही इसका पता लगने से कई तरह के कैंसर ठीक हो सकते हैं। 

वर्ल्ड रोज डे पर जरूरी है कि हम थोड़ा समय निकालें और कैंसर के मरीजों के साथ बिताएं। गुलाब , कोमलता, प्रेम और देखभाल का प्रतीक है। विश्व गुलाब दिवस पर कैंसर रोगियों को फूल दिया जाता है, ताकि उन्हें यह बताया जा सके कि हम हर मुसीबत में उनके साथ खड़े हैं। 

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago