हिन्दी

कैंसर के बारे में ये तथ्य नहीं जानते होंगे आप

कैंसर किसी को भी प्रभावित कर सकता है – इसमें युवा, बूढ़े, अमीर और गरीब, पुरुष, महिलाएं व बच्चे सभी शामिल हैं। कैंसर दुनिया में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि 2030 तक कैंसर के मरीजों की संख्या एक करोड़ से भी अधिक हो सकती है। फिर भी, इनमें से कई मौतों को रोका जा सकता है। इसके लिए हमें जरूरत है तो कैंसर के प्रति और ज्यादा जागरूक रहने की और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की। इसके लिए हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव करने के साथ कैंसर पैदा करने वाले संक्रमणों से बचने की जरूरत है। कैंसर के बारे में हम आए दिन खबरें सुनते रहते हैं, आज हम आपको इसके बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे, जिससे आप कैंसर के प्रति और जागरूक होंगे।

 

1- कैंसर अनियंत्रित वृद्धि और असामान्य कोशिकाओं के प्रसार की विशेषता वाले रोगों का एक समूह है। कैंसर के 200 से अधिक प्रकार हैं, और इससे शरीर का कोई भी हिस्सा प्रभावित हो सकता है।

2- अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, दुनिया भर में 28 मिलियन लोग कैंसर को मात दे चुके हैं।

3- मुंह (oral cancer) का कैंसर और फेफड़े का कैंसर भारतीय पुरुषों में सबसे ज्यादा पाया जाता है। जबकि महिलाओं में वजायनल और ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा पाया जाता है।

4- पश्चिमी देशों में ऑफिस या घर के अंदर ज्यादा रहने की वजह से स्किन कैंसर पीड़ितों की संख्या फेफड़ों के कैंसर के मरीजों की संख्या से कहीं ज्यादा है।

5- वैश्विक स्तर पर, कैंसर से होने वाली लगभग 70% मौतें निम्न और मध्यम आय वाले देशों में होती हैं।

6- व्यक्ति के जीवन में शरीर में कम से कम 6 बार कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण होता है।

7- भारत में कैंसर के 30-50 प्रतिशत मामलों को रोका जा सकता है। इसके लिए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव करने की जरूरत है, जिसमें अधिक मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन, नियमित रूप से व्यायाम, तंबाकू के सेवन से बचना और शराब के उपयोग को सीमित करना है।

8- एमिरेट्स कैंसर फाउंडेशन के अनुसार, मरीजों को कीमोथेरेपी के दौरान अपने पसंदीदा खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए क्योंकि उपचार भोजन के स्वाद को अलग बना सकता है और आपको इससे घृणा हो सकती है।

9- एक सिगरेट में 4,800 से अधिक रसायन होते हैं, जिनमें से 69 से कैंसर का खतरा होता है।

10- फेफड़ों के कैंसर के 90 फीसदी से ज्यादा मामले धूम्रपान के कारण होते हैं।

11- कैंसर के कारण मरने वाले बच्चों की संख्या, प्रेग्नेंसी, टाइप 1 डायबिटीज और अस्थमा के कारण होने वाली कुल मौतों से अधिक है।

12- अधिकांश कैंसर वंशानुगत (हेरेडिटरी) और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन से विकसित होते हैं, जिसमें धूम्रपान, शराब, मोटापा और आहार शामिल हैं।

13- बाएं स्तन का कैंसर, दाएं स्तन की तुलना में कैंसर 5 – 10 प्रतिशत अधिक विकसित होता है। शरीर के बाईं ओर मेलेनोमा (त्वचा का एक प्रकार का कैंसर) का 10 प्रतिशत अधिक खतरा होता है।

14- कैंसर संक्रामक नहीं है। हालांकि, कुछ कैंसर ऐसे होते हैं, जो वायरस और बैक्टीरिया के कारण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकते हैं। 

15- इस बात का कोई सबूत नहीं है, जिससे ये साबित होता हो कि शक्कर खाने से कैंसर बढ़ता है और अधिक तेजी से फैलता है। शरीर की सभी स्वस्थ और कैंसर ग्रस्त कोशिकाएं, बढ़ने और कार्य करने के लिए ग्लूकोज पर निर्भर करती हैं। हालांकि, इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि शक्कर खाने से कैंसर की वृद्धि होगी या शक्कर को पूरी तरह से काटने से इसका विकास धीमा हो जाएगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपको उच्च शर्करा वाले आहार का सेवन करना चाहिए। 

16- बहुत गर्म पेय पीने से कैंसर के विकास का खतरा बढ़ जाता है।

17- मांसाहारी भोजन भी कैंसर सेल्स को तेजी से बढ़ने में मदद करता है क्योंकि इनमे एसिड्स होते हैं जो इन सेल्स को जल्दी ही कई गुना होने का माहौल बना कर देते हैं।

18- एक बार जब कोई कुत्ता 10 साल की उम्र का हो जाता है, तो उसकी कैंसर से मरने की संभावना 50% होती है।

19- इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कैंसर का पारिवारिक इतिहास होने से बीमारी के विकास का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन इसे ही आपनेे भविष्य के स्वास्थ्य की पूरी भविष्यवाणी न समझे। अनुमानित 10 में से 4 कैंसर को सरल जीवन शैली में बदलाव करके रोका जा सकता है, जैसे कि स्वस्थ खाने की आदतें, वजन स्वस्थ बनाए रखना, व्यायाम करना, मादक पेय पदार्थों को सीमित करना और तंबाकू उत्पादों से बचना।

20-दुनिया के कुल नए वार्षिक मामलों में 60% से अधिक अफ्रीका, एशिया और मध्य और दक्षिण अमेरिका में होते हैं। ये क्षेत्र दुनिया के कैंसर से होने वाली मौतों का 70% हिस्सा हैं।

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago