हिन्दी

लिम्फोमा: हेमाटोलॉजिस्ट पुनीत जैन से जानें कुछ सवालों के जवाब 

लिम्फोमा एक ऐसा कैंसर है जो सबसे पहले इम्यून सिस्टम के लिम्फोसाइट सेल्स में फैलता है। ये कोशिकाएं इंफेक्शन से लड़ती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती हैं। ये कैंसर ज्यादातर लिम्फ नोड्स या अन्य लिम्फ ऊतकों में शुरू होते हैं, जैसे टॉन्सिल या थाइमस। वे बोन मैरो और अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। इसमें लिम्फोसाइट्स पूरी तरह बदल जाते हैं और वे तेजी से बढ़ने लगते हैं। आज हम अपोलो मुंबई के हेमाटोलॉजिस्ट पुनीत जैन से लिम्फोमा से जुड़े कुछ सवालों के बारे में जानेंगे। 

लिम्फोमा क्या है और यह किस वजह से होता है?

लिम्फोमा एक प्रकार का खून का कैंसर है, जब ये लिम्फ नोडस में फैल जाता है। हमारे शरीर में मौजूद लिम्फ में जब ये कैंसर फैल जाता है तो इसे लिम्फोमा कहते हैं। ये कैंसर होने पर मरीज़ को बहुत ज्यादा लंबे समय तक बुखार, गले और बगल में गांठे महसूस होती है और वज़न काफी जल्दी गिरने लग जाता है। 

लिम्फोमा के कितने प्रकार है और ये किस उम्र के लोगों को हो सकता है?

लिम्फोमा के प्रकार की बात करें तो इनमें दो मुख्य प्रकार होते हैं, नॉन-हॉजकिन और हॉजकिन। नॉन-हॉजकिन लिम्फोमा में बी-सेल और टी सेल शामिल होते हैं, जो कि किशोरों और ज्यादा उम्र के लोगों को प्रभावित करता है। डिफ्यूज लार्ज बी-सेल लिम्फोमा काफी आम है, ये 50 साल की उम्र में देखा जा सकता है। टी-सेल लिम्फोमा के मामले भी ज्यादा उम्र के लोगों दिखाई देते हैं। वहीं हॉजकिन बच्चों और बड़े दोनों को प्रभावित करता है। किशोरों में नॉन-हॉजकिन और हॉजकिन दोनों के मामले देखे जा सकते हैं। 

लिम्फोमा के सबसे आम लक्षण क्या हैं?

लिम्फोमा के लक्षणों की अगर हम बात करें तो यदि बिना किसी बड़ी बीमारी के लंबे वक्त तक बुखार रहे तो आपको तुरंत किसी अच्छे हेमाटोलॉजिस्ट को दिखाने की ज़रूरत है। गले या बगल के आस-पास गांठे, वज़न का घटना और बहुत ज्यादा पसीना आना इसके मुख्य लक्षण हैं। 

लिम्फोमा से बचाव कैसे किया जा सकता है?

लिम्फोमा के किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर सबसे पहले चिकित्सक से जांच ज़रूर कराएं। इसके साथ ही यदि आपका पारिवारिक कैंसर का इतिहास है तो बहुत ज़रूरी है कि आप साल में एक बार अपने शरीर की जांच यानी कि फुल स्क्रीनिंग ज़रूर कराएं ताकि किसी भी तरह की परेशानी को बढ़ने से रोका जा सके। 

लिम्फोमा का निदान और इलाज कैसे किया जाता है?

लिम्फोमा के निदान में कई तरह के स्कैन, पेेट सीटी स्कैन, लिम्फ नोड बायोप्सी, बोन मैरो बायोप्सी, इम्युनोहिस्टोकैमिस्ट्री और सोनोग्राफी की मदद से कैंसर कहां-कहां फैला है इसका पता लगाया जा सकता है। लिम्फोमा का उपचार उसकी स्टेज और शरीर के भाग पर निर्भर करता है। हॉजकिन लिम्फोमा में आमतौर पर कीमोथेरेपी दी जाती है। नॉन-हॉजकिन के बी-सेल लिम्फोमा में इम्यूनोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार कैंसर के ज्यादा फैल जाने पर बोन मैरो ट्रांसप्लांट भी किया जाता है।

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago