हिन्दी

किसी की मदद करने के लिए, उसका करीबी होना ही जरूरी नहीं !

कोई व्यक्ति जब अपने जीवन में किसी बुरे वक्त का सामना करता है तो उससे उभरने के बाद उसके लिए दूसरों का वो दर्द काफी करीबी से नजर आता है। अपनी जिंदगी में दर्द का अनुभव तो काफी लोग करते हैं, लेकिन उसी अनुभव के दम पर दूसरों के दर्द को कम करने का काम सभी लोग नहीं कर सकते हैं। दिल्ली के रहने वाले पुखराज सिंह, बच्चों, युवा कैंसर रोगियों और उनके परिवारों के समर्थन का एक मजबूत कंधा बनकर सामने आए हैं। 

पुखराज पिछले 9 सालों से कैंसर ग्रस्त लोगों को मानसिक और भावनात्मक समर्थन देने का काम करते हैं। पुखराज का मानना है कि कैंसर मरीजों के लिए डाॅक्टर जहां एक तरफ जरूरी किरदार है, वहीं ऐसे बुरे वक्त में किसी का साथ बेहद जरूरी है, जो इंसान को उस बीमारी से उभरने में काफी अहम भूमिका निभाता है। 

एम्स के आसपास फुटपाथों और धर्मशालाओं में रहने वाले सैकड़ों लोग ऐसे बच्चे हैं जिनके पास इलाज के लिए साधन नहीं है, काउंसलिंग की तो बात ही छोड़िए। पुखराज का साथ उनके लिए उनके लिए कुछ ऐसा काम करता है कि वे अपने इस कैंसर के सफर में अकेला महसूस न करें, उनके पास कोई है जो उनकी भावनाओं की परवाह करता है। 

पुखराज ने अपने निजी जीवन में इस तरह का दर्द महसूस किया है। 12 साल पहले उनके बेटे को ब्लड कैंसर हो गया था, इस वक्त से उन्होंने काफी कुछ सीखा, साथ ही तबसे वह कैंसर से जूझ रहे लोगों के साथ जुड़ने का काम करते हैं, अब उनके जीवन का मकसद केवल इन लोगों की मदद करना है।

अपने एनजीओ के जरिए वह अलग-अलग जगह जाते हैं, जहां वे कैंसर पीड़ित लोग और उनके परिवार से मिलते हैं, पुखराज उन्हें कई पॉजिटिव कहानियां बताते हैं जिससे ठीक होने की उम्मीद और ज्यादा बढ़ जाए। इस वक्त में लोगों का सकारात्मक रहना बहुत जरूरी होता है, जो उन्हें जल्दी ठीक होने में मदद करता है।

हालांकि पुखराज का कहना है कि हम इलाज की गारंटी किसी को नहीं दे सकते, लेकिन वह जो सहानुभूति और जोश लोगों में भरते हैं, वह लोगों को उनके डर से निपटने में मदद करता है। पुखराज ने बताया कि वह हर दिन बहुत से लोगों को अलग-अलग मुद्दों से गुजरते हुए देखते हैं, लेकिन एक चीज जो उनके जीवन में आशा लाती है, वह है किसी ऐसे व्यक्ति से गर्मजोशी से गले मिलना, जिसे वे जानते हैं कि वह उनके जैसे दर्द से गुजर रहा है और कोई है जो उन्हें सुनना चाहता है। कभी-कभी, एक जादू की झप्पी सभी की जरूरत होती है। 

वह नियमित रूप से कैंसर से पीड़ित 40-50 बच्चों  के लिए महीने में दो से तीन से डे केयर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसके साथ ही उन्हें पार्टीज देते हैं, मेले में ले जाते हैं, जिससे उन्हें खुशी मिलें। कैंसर होने के बाद लोगों में आशा नहीं रह जाती, लेकिन सकारात्मक व्यवहार उनकी बीमारी को भूलने और उसे कम करने में काफी मददगार होता है।

पुखराज की इस काम से कैंसर के जूझ रहे ऐसे कई लोग हैं, जो खुशी- खुशी अपना जीवन इस बुरे वक्त में पार कर लेते हैं उनकी मानें तो मरते-मरते अगर हम किसी को हंसा दे या उसे खुशी दे दें तो क्या पता उसके जीवन के कुछ दिन और बढ़ जाएं।

जब आपके घर में कोई कैंसर से ग्रस्त होता है, तो उसके देखभालकर्ता के रूप में परिवार को कोई सदस्य ही उसके साथ रहता है। लेकिन पुखराज सिंह हर उस बच्चे और कैंसर पीड़ित के साथी है, जिन्हें वह शायद जानते भी नहीं। पुखराज का यह व्यवहार हम सभी को यह सीख देता है कि किसी की परेशानी को कम करने के लिए या उसके बुरे वक्त में उसका साथ देने के लिए आपको उसके करीबी या दोस्त होना ही जरूरी नहीं है, आप अपने व्यवहार किसी के भी चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं​​।

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago