हिन्दी

कैंसर का सफर: कंधे के दर्द से कुछ ऐसे हुई ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआत

कैंसर एक ऐसा बीमारी है, जो केवल एक मरीज को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। कई बार लोगों को कैंसर के प्रति पूरी तरह से जागरूकता नहीं रहती है, जिससे उन्हें इलाज के लिए सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। ऐसा ही कुछ हुआ मुंबई के वासावी के रहने वाले परेश जी शाह के साथ। जिनकी मां को कैंसर के सफर के दौरान काफी कुछ सहना पड़ा।

दरअसल, दिसंबर 2020 में परेश की मां (लाभवंती जी शाह) को दाएं हाथ में दर्द महसूस होने लगा, जो उनके कंधे तक जाता था। और उन्हें अपना हाथ  उठाने में दर्द महसूस होने लगा था। जिससे उनकी मां के इस हाथ का एक आर्थोपेडिक द्वारा एक्स-रे हुआ, घर वालों को लगा कि शायद दर्द की वजह से उनकी माता जी के हाथ में परेशानी हो रही होगी और इसी कारण हाथ ठीक से उठ नहीं पा रहा है। 

एक्स-रे की रिपोर्ट के आधार पर परेश को अपनी मां के लिए पेट-स्कैन, सीटी स्कैन और एमआरआई कराने की सलाह दी गई। सभी टेस्ट कराने के बाद उन्हें अपनी मां के ब्रेस्ट कैंसर होने की बात पता चली। जिसके बाद उन्होंने अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क किया।

Onco.com से हुआ संपर्क

इसी बीच परेश को onco.com के बारे में पता चला। परेश ने ऑनलाइन onco.com पर जाकर अपनी मां की इस परेशानी के बारे में सारी जानकारी भरी। जहां से उन्हें कुछ ही देर में कंपनी की ओर से केयर मैनेजर का फोन आया। कंपनी की ओर से परेश से उनकी मां की रिपोर्ट मांगी गई, जिसके बाद एक ऑन्कोलॉजिस्ट से अपॉइंटमेंट बुक कराया गया। onco.com की तरफ से उन्हें कई अस्पतालों के विकल्प दिए गए, जहां से उन्हें इलाज कराने में आसानी हो। जिसके बाद उनकी मां का इलाज एचसीजी कैंसर सेंटर में शुरू हुआ। एचसीजी में उनकी मां की रेडिएशन थेरेपी की गई, पूरे उपचार के दौरान onco.com की ओर से एक केयर मैनेजर पूरे वक्त उनके साथ संपर्क में रहा। 

परेश की मां को रेडिएशन के बाद हालांकि ज्यादा दुष्प्रभावों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्हें अभी भी हाथ ऊपर उठाने में थोड़ी परेशानी का सामना पड़ता है। लेकिन दर्द में पहले से काफी हद तक आराम है। अभी फिलहाल दो महीने में उन्हें दवाओं पर रखा गया है, जिसके बाद पेट स्कैन और सीटी स्कैन कराने होंगे। फिलहाल परेश की मां की जीवनशैली में भी कुछ खास बदलाव नहीं आया है। डॉक्टरों ने उन्हें पहले जैसे ही खाने-पीने की सलाह दी है। 

परेश बताते हैं कि इस पूरे उपचार के दौरान अस्पताल में onco.com की ओर से केयर मैनेजर एक परिवार के सदस्य की तरह उनके साथ रहे और डॉक्टर से हर तरह की जानकारी की अपडेट लेते रहे। फरवरी 2021 से शुरू हुए उपचार के दौरान दो महीने में उनकी मां की हालत में काफी हद तक सुधार है। फिलहाल, डॉक्टर के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।

 

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago