हिन्दी

कोरोना के दौरान मेरी मां के ब्रेस्ट कैंसर के उपचार में Onco.com से मिली मदद

मई 2021 में, हमें मेरी माँ के स्तन कैंसर के बारे में पता चला। वह व्हीलचेयर पर चलती हैं, जिस वजह से ज्यादा सफर कर पाना उनके साथ थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

अपनी मां के कैंसर के उपचार के लिए हमने जब Onco.com से संपर्क किया, तो हमें काफी ज्यादा मदद मिली। कंपनी के केयर मैनेजर अविनाश इस दौरान हमारा सबसे बड़ा सहारा बने। उन्होंने इलाज और ऑन्कोलॉजिस्ट के विकल्प खोजने से लेकर इलाज की लागत को कम करने के तरीके खोजने तक सब कुछ किया। ऐसे वक्त में मुझे उन पर पूरा भरोसा हो गया था। वास्तव में, मैंने उनसे स्पष्ट रूप से कहा कि वह खुद मेरी के उपचार से जुड़े किसी भी तरह के निर्णय ले सकते हैं।

कोरोना महामारी में जहां पूरा देश और दुनिया परेशान थी, तभी उपचार के वक्त, मेरी माँ को भी कोविड-19 हो गया था, जिस वजह से हमें उनके इलाज में 20 दिनों की देरी करनी पड़ी। लेकिन उस समय के अंतराल के तुरंत बाद, हमने उन्हें उनकी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अविनाश अस्पताल जाने के दौरान हर वक्त वहां मौजूद रहते थे और एक परिवार के सदस्य की तरह हर कदम पर हमारे साथ खड़े थे। वास्तव में, मेरी मां ने कहा कि वह उनके दूसरे बेटे हैं, क्योंकि उन्होंने जिस तरह से इलाज में हमारी मदद की, वह कई बार कोई अपना भी नहीं कर पाता।

डॉक्टर से आखिरी फॉलो-अप के दौरान अस्पताल में अविनाश ने मेरी माँ से पूछा कि वह अब कैसा महसूस कर रही है और वह मुस्कुराई और कहा ‘मैं ठीक हूँ’। मेरी मां का उपचार Onco.com के बिना संभव नहीं होता और हम उनकी हर मदद के लिए आभारी हैं।

फोटो का उपयोग केवल उदाहरण के लिए किया गया है।

 

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago