हिन्दी

एक्ट्रेस छवि मित्तल को हुआ ब्रेस्ट कैंसर

कृष्णादासी अभिनेत्री छवि मित्तल (Chhavi Mittal) ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) डिटेक्ट हुआ है। छवि मित्तल को वर्कआउट के दौरान एक छोटी सी चोट लगने पर अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चला। उन्होंने अपने ब्रेस्ट पर एक गांठ महसूस की, जिसके बारे में जांच कराने के बाद उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई।

अपने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चलने के बाद छवि ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया। जिसके बाद से ही उनके चाहने वाले और दोस्त उन्हें काफी गुड विशेज भेज रहे हैं।

महिलाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के बीच छवि मित्तल ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने के अपने सफर के हर पल को सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। सर्जरी के दिन, 24 अप्रैल को उन्होंने जिम में अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अस्पताल में भर्ती होने के कुछ घंटों में, वह शांत, खुश और पाॅजिटिव थी।

41 वर्षीया एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट को एक पाॅजिटिव नोट पर समाप्त किया, उन्होंने लिखा कि इससे पहले मैं अपनी ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के लिए जाती हूं, उन्हें यह जानकर बहुत खुशी हुई है कि कई महिलाएं – जो उनसे प्रेरित हैं – अपना टेस्ट करवा रही हैं। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि सैकड़ों महिलाओं ने मुझे लिखा है कि वे खुद का मैमोग्राम टेस्ट (Mammogram Test) करवा रही हैं, जागरूक हो रही हैं आदि, लेकिन मुझे लगता है कि यह संख्या लाखों तक बढ़ाने के लिए एक अच्छा दिन है। क्या ये सही समय नहीं है? आइए इसे मेरी तरह इस कैंसर के बारे में जल्द पता लगाएं और अपने जीवन से बाहर निकालें।

आपको बता दें, छवि SIT और Being Women with chavvi के नाम से दो यूट्यूब चैनल चलाती हैं। अपने विडियोज़ से वह कई लोगों को प्रेरणा देती हैं, इसलिए वह अपने ब्रेस्ट कैंसर के सफर में कई अन्स महिलाओं को जागरूक करना चाहती हैं।

कृष्णादासी, तीन बहुरानियां और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे टीवी शो में अपने काम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने मोहित हुसैन से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं – अरहम और अरीजा।

Team Onco

Helping patients, caregivers and their families fight cancer, any day, everyday.

Recent Posts

  • తెలుగు

కీమోథెరపీకి ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలి?

కీమోథెరపీ కోసం క్యాన్సర్ రోగులు ఎలాంటి దుస్తులు ధరించాలో తెలుసా? ఈ ఆర్టికల్‌లో, క్యాన్సర్ రోగులకు కీమోథెరపీని సౌకర్యవంతంగా పొందడంలో సహాయపడే దుస్తుల జాబితాను అందించాము.

1 year ago
  • తెలుగు

మీ కోసం సరైన ఆంకాలజిస్ట్‌ని ఎలా కనుగొనాలి?

ఈ కథనం మీ క్యాన్సర్ రకానికి సరైన క్యాన్సర్ వైద్యుడిని కనుగొనడానికి 6-దశల గైడ్‌ను వివరిస్తుంది.

1 year ago
  • हिन्दी

वो 6 आदतें जो हैं कैंसर को बुलावा (habits that increase cancer risk)

तंबाकू का सेवन गुटका, जर्दा, पैन मसाला आदि के रूप में करना सिर और गले के कैंसर का मुख्य कारण…

1 year ago
  • తెలుగు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు సరైన ఆహారాలు

నోటి పుండ్లతో బాధపడుతున్న క్యాన్సర్ రోగులకు క్యాన్సర్ చికిత్సలో ఉన్నప్పుడు తీసుకోవాల్సిన 12 ఉత్తమ ఆహారాలు.

1 year ago
  • తెలుగు

మీకు క్యాన్సర్ వచ్చే అవకాశాలను పెంచే 6 రోజువారీ అలవాట్లు

క్యాన్సర్‌కు కారణమయ్యే 6 జీవనశైలి కారకాలు గురించి ఈ కథనంలో వివరంగా ఇవ్వబడ్డాయి. అవి ఏమిటో తెలుసుకోండి!

1 year ago
  • हिन्दी

घर में इन गलतियों से आप दे रहें कैंसर को न्योता!

शोध की मानें तो न्यूज़पेपर प्रिंट करने में जो स्याही का इस्तेमाल होता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो…

1 year ago